June 8, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कृषि विज्ञान केन्द्र का पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया निरीक्षण

लोहाघाट। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर के कुलपति ने कृषि विज्ञान केन्द्र लोहाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों का दैनिक जीवन में महत्व और मोटे अनाजों से बनाये जाने वाले व्यंजन के प्रसार साहित्य का विमोचन किया गया।
बाराकोट मार्ग में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र लोहाघाट में दो दिवसीय दौरे पर आए जीबी पंत एवं प्रौद्यौगिक विद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों को देखा। केन्द्र प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने कुलपति को संरक्षित खेती, बैकयार्ड प्रोल्ट्री यूनिट, अजोला उत्पादन, पोषक गृह वाटिका यूनिट, मुर्गी सह मत्स्य पालन, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि लोहाघाट के कृषि विज्ञान केन्द्र जिले के किसानों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने केन्द्र में उन्नत नस्ल की मुर्गी पालन और बकरी पालन किया जायेगा। जिससे पहाड़ी नस्ल की मुर्गी और बकरी में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के किसानों तक कृषि की नई कृषि तकनीकी पहुंचे जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इस दौरान खेतीखान के त्यारसौं में केन्द्र की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों से ली। इस मौके पर प्रगतिशील किसान रघुवर मूरारी, रमेश चन्द्र खर्कवाल, दरबान सिंह,हरीश सिंह, त्रिभुन सिंह, जगदीश चन्द्र पांडेय, डॉ. सचिन पन्त,गायत्री देवी, फकीर चन्द,यूके दिवाकर,जीसी टम्टा,डॉ.लीमा,वीपी धौनी मौजूद रहे।

शेयर करे