
यक खुशाल सिंह अधिकारी ने प्रशासन से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को अचानक बाराकोट ब्लाक में रेगड़ू के जंगलों में आग लग गई। आग आवासीय भवनों तक पहुंचने लगी तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए बुझाने का प्रयास किया। जिससे कई लोग आंशिक रुप से झुलस भी गए। पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार ने बताया कि आग से कृष्णानंद खोलिया, हरीश चन्द्र खोलिया, राजेन्द्र खोलिया, भुवन चन्द्र खोलिया आदि के घास के लुट्टे जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान गौरव खोलिया, कृष्णानंद खोलिया, हेम खोलिया, अनिता देवी,सुनिता, जगदीश आदि आंशिक रुप से झुलस गए। जिसमें गौरव को उपचार के लिए लोहाघाट लाया गया। वहीं विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन से जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण करने की मांग की है। विधायक अधिकारी ने कहा कि जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। फॉयर सीजन पर उन्होने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। विधायक अधिकारी ने इसके लिए डीएम और कुमाऊं कमिश्नर से वार्ता भी की। वहीं काली कुमाऊं के वन रेंजर आरके जोशी ने बताया कि रेगड़ू आगर में नाप भूमि पर आग लगी है। जिसे बुझाने के लिए मौके पर वन कर्मियों को भेजा गया है।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश