October 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

खतेड़ा में कलश यात्रा के साथ सतचूली महोत्सव शुरू

Dukan Ad
Dukan Ad

खतेड़ा में कलश यात्रा के साथ सतचूली महोत्सव शुरू

लोहाघाट। लोहाघाट ब्लाक के खतेड़ा में चार दिवसीय सतचूली महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
शनिवार सुबह देवस्थली खतेड़ा मंदिर के पुजारी दयानंद चिलकोटी ने पूजा अर्चना की। ढोल नगाड़ों के साथ महिलाओं ने तीन किलोमीटर खड़ी चढाई पार करते हुए सतचुली मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। जिसमें महिलाओं ने मां के जयकारे लगाए। सतचूली महोत्सव समिति अध्यक्ष महेंद्र बोहरा और भगवती के धामी दलीप सिंह ने महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। सतचूली मंदिर के मुख्य पुजारी दयानन्द चिलकोटी और चंद्रकांत चिलकोटी ने गणेश पूजन किया और अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। महोत्सव के आयोजन में नाथ सिंह, खड़क सिंह, नारायण सिंह, गंगा सिंह, हरीश सिंह, हयात सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
::

।

शेयर करे