June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लड़ीधुरा मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन किया गया

लोहाघाट। बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर में रामनवमी पर्व पर 108 कन्याओं पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने मां भगवती से क्षेत्र की खुशहाली का कामना की।
बुधवार को लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में लड़ीधुरा मंदिर में 108 कन्याओं को पूजन कार्यक्रम और सुंदर कांड पाठ किया गया। मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि मंदिर में बीते 12 सालों से क्षेत्र की सुख समृद्धि और संपन्नता के लिए मां भगवती मंदिर लड़ीधूरा में कन्यापूजन किया जाता है। कन्या पूजन का प्रमुख उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकने समाज में महिलाओं को बराबरी का हिस्सा देना है। इस दौरान भगवती स्वरूपी कन्याओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी बृजेश जोशी शीशराम जोशी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। मुख्य जजमान नगेंद्र जोशी और उमेश्वर सिंह अधिकारी रहे। सहयोग में जगदीश सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, गंगा दत्त जोशी, नवल किशोर जोशी, नवीन चंद्र जोशी, प्रदीप सिंह ढेक, दुर्गेश चंद्र जोशी, रजत वर्मा,नमन जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, हिमांशु जोशी, रजनीश जोशी, तुषार जोशी,योगेश जोशी,

कल्पना जोशी, मंजू अधिकारी, मनीष जोशी, दीक्षा जोशी, विनीता जोशी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करे