लोहाघाट। डायट लोहाघाट के कार्यानुभव विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कमल गहतोड़ी रचित, संगीत बद्ध और निर्देशित मतदाता जागरूकता गीत ने धूम मचा दी है। हर गली में “जी रया जागी रया वोट दिन जरुर आया गीत” सुनाई दे रह है।
जिला निर्वाचन कार्यालय चंपावत ने यह गीत आइकॉन सांग की तरह समस्त नगर पालिका के वाहनों और मतदाता जागरूक वाहनों में खूब बजाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस जागरूकता गीत की धुन को लोग अपने सोशल मीडिया स्टेटस तथा अकाउंट में स्थान देकर अधिक से अधिक वोट के लिए पहल कर रहे हैं। जागरूकता गीत का मधुर संगीत तथा उसके भाव लोगों की ओर से सराहे जा रहे हैं। इस गीत की शूटिंग लोहाघाट कोलीढेक झील और आसपास जगहों पर की गई है। भारत सरकार के प्रेक्षकों और डीएम नवनीत पांडेय ने डॉ. गहतोड़ी तथा डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षु टीम की शत प्रतिशत मतदान के लिए इस मुहिम हेतु खूब प्रशंसा की गई है। डॉ. गहतोड़ी का एक अन्य गीत वोट सभी को करना भी सोशल मीडिया में बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली