October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जिला आईकॉन शाम्भवी ने निष्पक्ष निर्भीक होकर मतदान करने के अपील की

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।उत्तराखंड राज्य की सबसे कम उम्र की तीलू रौतली पुरस्कार प्राप्त तथा चंपावत जिले की जिला आईकॉन शाम्भवी मुरारी ने जनपद चम्पावत के समस्त मतदाताओं से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना आगामी 19 अप्रैल को अपने साथ साथ अपने परिजनों व आस पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर उत्सव के रूप मनाने शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी मतदान रूपी आहुति दे कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जागरूक नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें । शाम्भवी ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति ही मतदाता हैं ।

शेयर करे