
से टल गया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से नया वाहन देने की मांग उठाई।
शनिवार को काकड़ से मरीज पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह अधिकारी की तबियत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल को ले जा रही थी। आपातकालीन 108 वाहन का दो किलोमीटर चलने के बाद ब्रेक फेल हो गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से अनहोनी होने से टल गई। चालक ने चढाई पर पेराफिट वाहन को रोका। ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि बाराकोट को जो 108 आपातकालीन वाहन दिया गया था वह लाते ही खराब हो गया था। उसके बदले में स्वास्थ्य विभाग ने दूसरा वाहन दिया जो धक्का देकर स्टार्ट होता है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने सीएमओ को पूर्व में दे दी गई थी। उन्होंने जल्द स्वास्थ्य विभाग से बाराकोट के लिए नए वाहन देने की मांग उठाई। 108 आपातकालीन के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि वाहन का ब्रेक पाइप फटने ब्रेक फेल हो गया। वाहन को ठीक करवाया जा रहा है। फिलहाल बाराकोट में अलग वाहन से सेवाएं दी जा रहीं हैं। वहीं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही जिला प्रभारी ने सभी वाहनों के फिटनेश सर्टिफिकेट उन्हें दिया है कि सब वाहन सही हैं।

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली