June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नौमाना गांव गौशाला में लगी आग, जिंदा जला बछड़ा

लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट के नौमाना गांव में गोशाला में आग लगने से एक बछड़ा जिंदा जल गया जब कि गाय झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी ने बताया कि हरिनंदन जोशी पुत्र रतन मणि निवासी नौमना की गोशाला में एकाएक आग लग गई। आग में बझड़ा जिंदा जल गया, जब कि एक गाय झुलस गई। जानवरों को बचाने में स्वामी भी आग की चपेट में आ गया। लोगों ने बताया कि परिजन दिन में खा कर सो रहे थे। तभी बच्चों ने गौशाला से धुंवा उठते देखा तो हल्ला मचाया। हल्ला सुनकर पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे ललित, सूरज और प्रकाश जोशी, गोविंदी देवी व पड़ोसी गांव तड़ीगांव के लोगो ने काफी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया। जोशी ने बताया कि गौशाला में लगी आग से घास के तीन लुट्टे भी जलकर राख हो गए। जब कि मकान बच गया है। आग लगने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।

शेयर करे