चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के सुतेड़ा गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। गांव में पेय जल की समस्या सड़क सुविधा की मांग को लेकर ग्रामीण इस बार वोट नहीं देंगे। गांव में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर भी चस्पा किए हैं। रोड और पानी से वंचित सुतेड़ा के लोगों का कहनाहै कि वर्षों से उनकी मांग पूरी नहीं हुई इसलिए मतदान बहिष्कार का फैसला लिया है । चुनाव बहिष्कार का ऐलान करने वालों में दीवान सिंह , दयानंद शर्मा ,कमल किशोर , हरीश कुमार,कमल शर्मा,कमल चंद्र,सूरज शर्मा,कमल सिंह,मदन सिंह,आकाश सिंह, कुंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह,सुंदर सिंह,सूरज सिह,दिनेश सिंह,अमित सिंह,बलवंत सिंह, भुवन शर्मा सहित तमामलोग शामिल हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश
आपदा प्रभावित 35 परिवारों को पीएम आवास योजना से मिलेगी मदद प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 60 हजार रुपये
35 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार