गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता पर मोटर स्टेशन में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने भाजपा की कुरीतियों पर प्रहार किया। कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्ट्राचार चरम पर आ गया है। प्रत्याशी टम्टा ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा अग्निवीर भर्ती का है। जिसके बारे में भाजपा ने अब तक की गई जनसभाओं में कभी नहीं बोला। टम्टा बोले की अग्निवीर भर्ती योजना युवाओं व

देश की सुरक्षा के लिए धोखा और एक समझौता है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर अग्निवीर भर्ती योजना युवाओं के हित पर है तो लोहाघाट आ रहे रक्षा मंत्री इस बात का जवाब दें। कांग्रेस प्रत्याशी टम्टा ने कहा कि उन्हें मालूम है कि भाजपा कभी भी अग्निवीर योजना के तहत कभी वोट नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने यह गलत किया है तो जनता के सामने माफी मांगे। प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद फिर से पुरानी सैन्य व्यवस्था को बहाल करेंगे। इस मौके पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,भगीरथ भट्ट, निर्मला गहतोड़ी, नवीन जोशी, शैलेन्द्र राय, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, भुवन चौबे, सौरभ साह, चांद बोहरा,सुशीला बोहरा, दीवानी राम, विजय सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा