September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बोले भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी
लोहाघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने लोहाघाट आकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
मंगलवार दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट धारचूला से जीआईसी हैलीपैड पहुंचे। एक होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला महरा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए एलर्ट मूड पर रहने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जोश में कमी नहीं आनी चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर और लाभार्थी सम्मेलन के बारे में प्रगति पूछी। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, लोकसभा प्रभारी पूरन सिंह फत्र्याल, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख विनिता फत्र्याल, सुमनलता,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, लोकसभा प्रभारी चम्पावत मोहित पाठक, लोकसभा संयोजक लोहाघाट राम दत्त जोशी, लोकसभा संयोजक चम्पावत शंकर दत्त पांडेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, बलवंत गिरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राजेश बिष्ट, गोविंद सामंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करे