लोहाघाट। ट्रेन हादसे में मृतक आर्टलरी रेजीमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उनके पैत्रक गांव तपनीपाल पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान और नम आंखों से सैनिक को अंतिम विदाई दी।
खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टलरी रेजीमेंट बाड़मेर राजस्थान में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा शुक्रवार को छुट्टी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से सैनिक की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रदीप का पार्थिव शरीर उसके गांव तपनीपाल पहुंचा। सैनिक का अंतिम संस्कार क्षेत्र के गुप्तेश्वर श्मशान घाट में किया गया। जहां पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। सैनिक के चाचा केशव बोहरा ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रदीप के निधन के बाद पिता प्रताप सिंह, माता आनंदी देवी, पत्नी मीना देवी, पुत्र दीपांशु व गोलू व भाई अभिषेक अपनी सुधबुध खोए हुए हैं। अंतिम संस्कार में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सतीश पांडेय, ग्राम प्रधान भरत बोहरा, बबलू देऊ आदि कई लोग मौजूद रहे।
:
सैन्य सम्मान के साथ हुआ दिवंगत सैनिक प्रदीप का अंतिम संस्कार

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश