चंपावत। पचनई में अज्ञात बीमारी से फैले संक्रमण से किसान की 55 मर्गियां मर गई । जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। पचनई निवासी किसान विनोद सिंह महर ने सहकारिता समिति के माध्यम से सहकारी बैंक से मुर्गी पालन के लिए 1लाख 60 हज़ार रुपए का लोन भी लिया था। मुर्गियों में फैले संक्रमण से 2 दिन पूर्व पहले 15 मुर्गियों की मौत हुई थी इसके बाद आज रविवार को 40 मुर्गियों की मौत और हो गई। उन्होंने बताया कि फॉर्म में कुल 300 मुर्गियां हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से पोल्ट्रीफार्म के निरीक्षण की मांग की है। साथ ही सहकारिता विभाग से कर्ज माफ करने की गुहार लगाई है । उन्होंने बताया कि सहकारिता सचिव और ग्राम प्रधान को मुर्गियों में संक्रमण फैलने की सूचना दे दी है।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश
आपदा प्रभावित 35 परिवारों को पीएम आवास योजना से मिलेगी मदद प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 60 हजार रुपये
35 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार