रिपोर्टर: निमिष राय।
लोहाघाट। बाराकोट के गैरी गांव में लोगों ने सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड दो वोट लो के नारे लगाए।
रविवार को बाराकोट के गैरी गांव में ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ग्रामीण शासन-प्रशासन से सड़क की मांग करते आ रहे हैं,लेकिन ग्रामीणों की कोई भी नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि गैरी गांव से मुख्य सड़क तक जाने के लिए उनको करीब पांच किलोमीटर उबड़-खाबड़ रास्तों से चलना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाया जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार बीमार को मुख्य सड़क तक लाने में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सड़क न होने के कारण गांव से लगातार पलायन भी हो रहा है। ग्रामीणों से शासन-प्रशासन से जल्द सड़क बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पहले रोड बनाओ फिर वोट लो। इस मौके पर जगत सिंह, गलीप सिंह, राधे सिंह, दीपक सिंह, गीता देवी, कमला देवी, जानकी देवी, हिमांशु सिंह, राजेन्द्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश
आपदा प्रभावित 35 परिवारों को पीएम आवास योजना से मिलेगी मदद प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 60 हजार रुपये
35 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार