रिपोर्टर … निमिष राय
लोहाघाट। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सरे आम स्टेशन बाजार लोहाघाट में जानलेवा हमला करने की कोशिश की और मार पीटाई की। पुलिस कार्रवाई में जुटी।
रविवार को शाम के वक्त एक महिला चम्पावत से अपने पति से किसी बात पर नाराज होकर पैदल लोहाघाट आ गई। महिला के शराब के नशे में धुत व्यक्ति भी आ गया। लोगों के मुताबिक स्टेशन बाजार में शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और मारने के लिए दरांती भी उठाई। सूचना पर पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना निरीक्षक के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में था, जिसका मेडिकल भी करवाया गया। व्यक्ति के पास एक दरांती भी मिली है। थाना निरीक्षक के अनुसार व्यक्ति पंचेश्वर क्षेत्र का रहने वाला है। हाल में चम्पावत रहते हैं। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई चल रही है।

More Stories
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
टनकपुर में दो 17 और 18 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श