लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में आंगनबाड़ी वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया।
शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स संगठन जिलाध्यक्ष व बीएलओ मीना बोहरा ने बाराकोट के कालाकोट, गल्लागांव आदि क्षेत्रों में महिलाओं को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का पर्व देश का पर्व है। उन्होंने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन बगैर लालच और निर्भिक होकर मतदान करने के लिए कहा। इस दौरान महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बबीता देवी, रेनू देवी, अनिता देवी, आशा देवी, कविता देवी, रेखा देवी, योगिता देवी आदि मौजूद रहीं।


More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे