तपनीपाल के सैनिक प्रदीप बोहरा का निधन
लोहाघाट। भारतीय सेना में तैनात खेतीखान के तपनीपाल निवासी प्रदीप बोहरा की घर लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सैनिक की मौत पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
तपनीपाल के ग्राम प्रधान भरत सिंह ने बताया कि प्रदीप बोहरा (34) पुत्र प्रताप सिंह निवासी तपनीपाल शुक्रवार को बाड़मेर राजस्थान से छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। जिसमें आते वक्त राजस्थान रेलवे स्टेशन में सैनिक की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी पूरी सूचना उनके पास भी नहीं है। फोन से मिली सूचना के अनुसार ग्राम प्रधान ने बताया कि सैनिक के शव को पहले यूनिट ले जाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। उन्होने बताया कि मृतक बाड़मेर राजस्थान में आर्टलरी में सैनिक था। उसके दो छोटे लड़के हैं। मृतक सैनिक का परिवार लोहाघाट के ठाड़ाढ़ुगा में रहता है। माता-पिता पैत्रक गांव तपनीपाल में रहते हैं। सैनिक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
छुट्टी लेकर घर लौट रहे तपनीपाल निवासी सैनिक कि घर लौटते समय हुई मौत

More Stories
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी को सजा
मुड़ियानी में सरकारी भूमि पर अवैध सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर, खनन मामले में भी कार्रवाई