चंपावत। टनकपुर । जिले में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चंपावत पुलिस ने लगातार अभियान चलाया है।
इसी क्रम में 2 अप्रैल को थाना टनकपुर के अंतर्गत पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा एसएसबी कैम्प से आगे जंगल की ओर शारदा नदी के बंधे पर से अभियुक्त लोकेंद्र बहादुर चन्द्र पुत्र राजेन्द्र बहादुर चन्द्र, उम्र 25 वर्ष, निवासी ब्रह्मदेव, भीमदत्त नगर पालिका, वार्ड नं0 09, जिला कंचनपुर, नेपाल वो मो0सा0 संख्या UP11AA- 0566 *में 7.38 ग्राम स्मैक* परिवहन करते हुए गिरफ़्तार किया किया गया।
टनकपुर थाने में आरोपीके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवल किशोर, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर,कांस्टेबल शाकिर अली एसएसबी की टीम में एसआई अरुण कुमार,एचसी जीडी ललित नियोग,कांस्टेबल जयपाल सिंह,कांस्टेबल जीडी रोशन कुमार,कांस्टेबल जीडी पवन कुमार शामिल रहे।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता