April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मंगललेख हत्या कांड, आपसी रंजिश के चलते हुई पान सिंह की हत्या आरोपी गिरफ्तार

चम्पावत। मंगललेख हत्या के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार एसपी अजय गणपति ने प्रैस वार्ता कर दी जानकारी।  मंगललेख में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।  शव ग्राम मंगललेख, निवासी पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा द्वारा घटना की जाँच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। वादी मुकदमा कुन्दन सिंह पुत्र गंगा सिह निवासी ग्राम मंगललेख थाना पाटी ने थाना पाटी द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि। उसके खुद के भतीजे मृतक पान सिंह पुत्र कैलाश सिह निवासी ग्राम मंगललेख थाना पाटी की *दिनांक 26.03.2024 की रात्रि 11.00 बजे से 12:00 बजे के बीच विपक्षी 01- भगवान सिंह पुत्र मदन सिह तथा, 02- कृष्ण सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम मंगललेख पर हत्या करने के आरोप लगाया।  दाखिला तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अजय गणपति ने अभियोग के तहत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही थानाध्यक्ष पाटी को उक्त अभियोग में उत्कृष्ट विवेचना करते हुए शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त के क्रम में अभियोग के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.03.2024 को संदिग्ध भगवान सिंह पुत्र श्री मदन सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी जनपद चम्पावत से पूछताछ की गयी। जिसमें संदिग्ध भगवान सिंह उपरोक्त द्वारा घटना कारित करते हुए मृतक पान सिंह की दिनांक 26.03.2024 की रात्रि में *मफलर से गला घोटकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा हत्या में प्रयुक्त मफलर (आला कत्ल) को उसके घर से बरामद किया गया व घटना के दिन अभियुक्त द्वारा पहनी हॉफ जैकेट जिसमें खून के छीटें लगे हुए बरामद किया, जिस पर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्‌तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

शेयर करे