October 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट निवासी रीजनल मैनेजर की रेबीज से दिल्ली में हुई मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

बाराकोट (चम्पावत) – बाराकोट विकास खण्ड के नदेडा निवासी एक युवक की कुत्ते के काटने के एक माह के अंदर मौत हो गयी । नदेडा बर्दाखान निवासी प्रयाग दत्त जोशी(41)पुत्र गिरीश चंद्र जोशी, हाल निवास, फरीदाबाद (दिल्ली) का दिनांक 29 मार्च 2024 को रेबीज बीमारी से आकस्मिक निधन हो गया । प्रयाग को 26 फरवरी 2024 को कुत्ते ने काट लिया था, बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने के बाद उन्हें  एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे थे। होली तक प्रयाग पूर्ण रूप से स्वस्थ थे प्रयाग को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बताया गया की उनपर रेबीज के लक्षण पूर्ण रूप से आ गए है , उन्हें तत्काल मुखर्जी नगर में रेबीज वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया। जहां उनकी 72 घण्टे बाद मृत्यु हो गयी । प्रयाग दिल्ली में फार्मेसिटिकल कंपनी में रैनबेक्सी में क्षेत्रीय प्रबंधक (रीजनल मैनेजर)के रूप में कार्य करते थे। उनके निधन से बाराकोट के साथ पूरे लोहाघाट में शोक की लहर है।

शेयर करे

You may have missed