चंपावत।
थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगललेख में जिस स्थान से सब मिला था उसे घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निरीक्षण किया। ग्राम मंगललेख में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर थाना पाटी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई तो उक्त शव की पहचान पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम मंगललेख के रूप में हुई थी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा द्वारा आवशायक विधिक कार्यवाही कर मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही की गई।
उक्त संबंध में थाना पाटी में मुकदमा अपराध संख्या 06/2024, अंतर्गत धारा 302 भादवि पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा द्वारा की जा रही है। अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही *थानाध्यक्ष पाटी* को उक्त अभियोग में *उत्कृष्ट विवेचना करते हुए* शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष:पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रहे है जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी
केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बने रोहित बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
टैक्सी चालक हत्या कांड: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, तीन अभियुक्त बरी