चंपावत । रोडवेज की बस कब धोखा दे दे कहा नहीं जा सकता । आय दिन रोडवेज की बसों में तकनीकी खामी आने से बसे हैं बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं । ताजा मामला बुधवार का है जब
टनकपुर डिपो यूके 07 पी ए 4441 बस की फैन बेल्ट टूटने से। एनएच चंपावत नगर से 2 किलोमीटर आगे तिलौन के पास खराब हो गई। बस में 25 यात्री सवार थे जिन्हें लोहाघाट जाना था।
बस की चालक नरेश चंद्र और परिचालक जगदीश मिश्रा ने बताया कि बस की फैन बेल्ट टूट गई है। लोहाघाट डिपो से यात्रियों को छोड़ने के लिए दूसरी बस मंगाई गई है। यहां यात्रियों को डेढ़ घंटे तक बस के लिए इंतजार करना पड़ा।
टनकपुर डिपो के एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बुधवार को लोहाघाट की सवारियां अधिक होने के कारण देहरादून चलने वाली बस को लोहाघाट भेजा गया। जैसे ही बस डिपो पहुंची बस में सवारियों को लोहाघाट भेजा गया। फैन बेल्ट के टूटने की सूचना लोहाघाट डिपो को दे दी गई थी।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य