लोक प्रत्याशी प्रदीप टम्टा का चुनावी कार्यालय खुल
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कांग्रेस पार्टी से लोस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया।
रविवार को स्टेशन बाजार में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कांग्रेस के लोस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने संगठन को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, शैलेन्द्र राय, बल्लू माहरा, भुवन चौबे, डॉ. महेश ढेक, अर्जुन ढेक, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य