चम्पावत : लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक, (चम्पावत) के निर्देशन में जनपद चम्पावत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मिशन हौसला के तहत क्षेत्र के गरीब, असहाय, बीमार, बुजुर्ग व्यक्तियों की सहायता करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
चंपावत पुलिस मिशन हौसला के तहत लगातार कार्य कर रही है। थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम – गल्लागाँव, कालाकोट बाराकोट में लोगों के घर जाकर कुशलक्षेम पूछी गई। इस दौरान पुलिस टीम को क्षेत्र में कुछ अत्यंत गरीब, असहाय, बुजुर्ग, घर में अकेले रहने वाले व्यक्तियों के मिलने पर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई।
थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा सभी महिलाओं को बताया गया कि भविष्य में यदि मेडिकल उपकरण, दवाइयों, खाद्य सामग्री या अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो सहायता के लिए महिला आरक्षी प्रीति पांडेय के मोबाइल नंबर पर या जनपद चम्पावत पुलिस के हेल्पलाईन न0 112, 05965230607, 9411112984 पर सूचना दे सकते है ।


More Stories
चरस तस्करी में नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की निर्वाचन आयोग ने की समीक्षा
मायावती में सेवा का संबल, निशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंदों को राहत