मुंबई वासियों को भाया चम्पावत की बाल मिठाई का स्वाद
चम्पावत। कुमाऊं की सुप्रसिद्ध बाल मिठाई महाराष्ट्र मुंबई कौतिक में भी धूम मचा रही है। तिवारी स्वीट ने मुंबई कौतिक में बाल मिठाई का स्टॉल लगाया है। जिसमें भारी संख्या में बाल मिठाई खरीदने के लिए खरीदार पहुंच रहे हैं। तिवारी स्वीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सुभाष जोशी और दीपा जोशी ने बताया कि लोगों को बाल मिठाई का स्वाद बहुत भा रहा है और यहां वह 1 हजार किलो से अधिक मिठाई लेकर गए थे जो की हाथों-हाथ बिक रही है।

More Stories
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत
हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन