चम्पावत।भाजपा से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद सांसद अजय टम्टा पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। खटकाना पुल से लेकर जीआईसी चौराहे तक जुलूस निकाला गया जिसमें सांसद अजय टम्टा ने हाथ जोडकर क्षेत्रीय जनता का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा बोहरा, मोनिका बोहरा, लोकसभा चुनाव चंपावत प्रभारी मोहित पाठक, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, गोविंद सामंत समेत तमामभाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिकट मिलने के बाद पहली बार चंपावत मुख्यालय पहुंचे सांसद अजय टम्टा, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

More Stories
शारदा कॉरिडोर की आड़ में अवैध खनन का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग
सिप्टी में पशु चिकित्सा शिविर, 37 बीमार पशुओं का उपचार
स्वाला डेंजर जोन का स्थायी समाधान, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर अब 24 घंटे चलेगा यातायात