चम्पावत । मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह डडाबिष्ट
की महिलाएं होली के लिए जैविक रंग तैयार कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 15 महिलाएं
मुल्तानी मिट्टी, अरारोट, मक्के के आटे से तैयार हो रहा अबीर गुलाल तैयार कर रही हैं। महिलाओं ने
50 किग्रा रंग तैयार किया है जो हाथों हाथ बिक रहा है। जहां बाजार में केमिकल युक्त रंग से त्वचा में इंफेक्शन होने का खतरा है वहीं आंख कान के लिए भी काफी नुकसानदायक है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से तैयार रंग पूर्ण रूप से जैविक है जो त्वचा में बिल्कुल नुकसान नहीं करता है। महिलाओं के माध्यम से लाल, हरा पीला,गुलाबी रंग₹20 से शुरू है। जिसमें 100 ग्राम जैविक रंग है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अंजली जोशी, रेखा देवी लक्ष्मी जोशी अलका प्रेम नेहा देवी प्रेमा देवी राधा देवी जैविक रंग बना रही हैं।
मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होली के लिए तैयार कर रही जैविक रंग

More Stories
गुरुद्वारा रीठासाहिब में जोड़ मेले का सोमवार को शुभारंभ, तैयारियां पूरी
पेयजल योजना के निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल
श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित खाटू श्याम गुणगान महोत्सव संपन्न