निवर्तमान सांसद अजय टम्टा के खिलाफ खेतीखान में जनआक्रोश
–गोशनी गांव को सांसद ने लिया था गोद
-लोगों का आरोप कि सांसद ने नहीं किये विकास कार्य
लोहाघाट। खेतीखान क्षेत्र में सांसद अजय टम्टा के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
बुधवार को इंद्रा पार्क खेतीखान में गोशनी की ग्राम प्रधान रेनू वर्मा, बीडीसी सदस्य सुशीला बोहरा और बांजगांव के ग्राम प्रधान अरविंद देउपा की अगुवाई में लोगों ने सांसद टम्टा के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सांसद टम्टा ने गोशनी गांव को गोद लिया था। जिसमें सांसद ने 40 विकास योजनाओं की बात की थी। उन्होंने कहा कि अगर सांसद विकास कार्यों को सार्वजनिक करते हैं तो कुछ विचार किया जाएगा अन्यथा चुनाव का पूर्ण रुप से बहिष्कार किया जाएगा। लोगों ने कहा कि गोद लिए गांव में आते हैं तो इसका भी पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर नवीन बोहरा, नवीन लाल वर्मा, अनिल बोहरा, दीपक वर्मा, सचिन गहतोड़ी, मनीष पांडेय, प्रदीप भट्ट, जीवन जोशी, आलोक वर्मा, संदीप कलखुड़िया, निखिल वर्मा, अमित पंगरिया, प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, मनोज माहरा, अंकित जुकरिया, शुभम गहतोड़ी, गोविंद देउपा, गौरव परिध्यानी, अर्जुन टम्टा, सुनील गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
निवर्तमान सांसद अजय टम्टा के खिलाफ खेतीखान में हुआ प्रदर्शन

More Stories
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा