September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पाटी को नगर पंचायत के रूप में गठित करने की अंतिम अधिसूचना जारी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड शासन द्वारा नगर पंचायत पाटी के रूप में गठित किए जाने की अनन्तिम अधिसूचना जारी की गई है।जिसके अंतर्गत प्रस्तावित नगर पंचायत पाटी में सम्मिलित ग्राम पाटी व जोलाड़ी होंगे। प्रस्तावित नगर पंचायत पाटी में सम्मिलित ग्राम पाटी का भौगोलिक क्षेत्रफल 251.548 हे0 है, तथा जोलाड़ी का भौगोलिक क्षेत्रफल 220.500 हेक्टेयर है। (कुल 472.048 हे0)

जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार ग्राम पाटी की जनसंख्या 1559 है। तथा ग्राम जोलाड़ी की जनसंख्या 772 है। तथा ग्राम में कुल खसरा संख्या ग्राम पाटी की 9970 है। तथा ग्राम जोलाड़ी की 9689 है।
इस संबंध में क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने कहा है कि उक्त अधिसूचना से संबंधित कोई भी सुझाव एवं आपत्तियां 7 दिन के भीतर लिखित रूप में जिलाधिकारी कार्यालय चंपावत को प्रेषित की जा सकती है ।उक्त समय अवधि के पश्चात किसी भी सुझाव एवं आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शेयर करे