July 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट ड्यूटी में जा रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी को टिप्पर ने उड़ाया

चम्पावत। चम्पावत-लोहाघाट एनएच पर मानेश्वर के पास सोमवार को टिप्पर व बुलेट मोटर साइकिल में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग में कार्यरत राजेन्द्र अपनी बुलेट UK06AY/6832 में सवार होकर चम्पावत से लोहाघाट जा रहे थे, तभी व्यू प्वाइंट के पास लोहघाट से आ रहे टिप्पर संख्या UK03CA/1685 से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार राजेन्द्र घायल हो गये। जबकि  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची टिप्पर चालक की पहचान कर ल गई। बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया था किसी ने मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया।

शेयर करे