April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में 19 और 20 को होगा होली रंग महोत्सव का आयोजन

लोहाघाट में होली रंग महोत्सव 19 और 20 को
लोहाघाट में होली रंग महोत्सव पूर्ण नशा मुक्त होगा
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 12वें होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर श्रीराम सेवा सांस्कूतिक रामलीला कमेटी ने बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान 19 और 20 मार्च को दो दिवसीय होली रंग महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया।
रामलीला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि 19 और 20 मार्च को दो दिवसीय होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रंग महोत्सव पूर्ण रुप से नशा मुक्त रहेगा। रंग महोत्सव में आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। निर्णय लिया कि लोहाघाट नगर से केवल महिलाओं की एक टीम ही रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेगी। जिसकी तैयारी महिलाएं 16 और 17 मार्च रामलीला मैदान में होगी। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि होली महोत्सव के आयोजन के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने भी एक लाख रुपया सहयोग के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, कैलाश बगौली, मुकेश साह, प्रकाश राय, ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, राजू गड़कोटी, महेश सुतेड़ी, लोकेश पांडेय,रोहन राजपूत, किरन पुनेठा, निर्मला अधिकारी, लता वर्मा आदि मौजूद रहीं।

शेयर करे