सिप्टी में पशु चिकित्सा शिविर, 37 बीमार पशुओं का उपचा
चम्पावत । चम्पावत ब्लॉक के ग्राम पाली में राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी की ओर से एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालकों को उन्नत पशुपालन, मानसून के दौरान पशुओं की देखभाल तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार आयोजित शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को उनके गांव के समीप ही बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि शिविर में पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों, पशुओं के संतुलित आहार, स्वच्छता और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), की जानकारी दी गई। उन्होंने मानसून के दौरान पशुओं में फैलने वाले रोगों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में कुल 37 बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा 30 बकरियों को मौसमी बीमारियों एवं परजीवियों से बचाव के लिए दवापान कराया गया, जबकि 40 बकरियों का दवास्नान कराया गया।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल दरियाल तथा वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पांडे सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
शारदा कॉरिडोर की आड़ में अवैध खनन का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग
स्वाला डेंजर जोन का स्थायी समाधान, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर अब 24 घंटे चलेगा यातायात
चंपावत जिला अस्पताल में रविवार को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन