July 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत जिले के दो डॉक्टर बर्खास्त हुए

स्वास्थ्य निदेशालय चंपावत जिले के दो डॉक्टर जो कि लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे उन्हें बर्खास्त कर दिया है।स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इस संबंध में नौ फरवरी को आदेश जारी किए थे। ऊधमसिंह नगर जिले से बर्खास्त किए गए डॉक्टर पिछले दो साल से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे थे। ये डॉक्टर नियुक्ति मिलने के पश्चात कुछ ही महीनों तक अस्पतालों में अपनी सेवाएं देकर बिना बताए ही चले गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन डॉक्टरों को तीन बार कारण बताओ नोटिस भी दिया गया, लेकिन इन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद शासन ने इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में ऐसे 35 डॉक्टर बर्खास्त किए गए हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर के 12, नैनीताल के तीन, देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ के तीन, चम्पावत के दो, बागेश्वर के दो, हरिद्वार के तीन, रुद्रप्रयाग का एक, पौड़ी के दो, उत्तरकाशी का एक, चमोली का एक, टिहरी गढ़वाल के दो डॉक्टर शामिल हैं।

शेयर करे