April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

गौशाला में लगी आग एक गाय 5 बकरी की जलने से मौत

चंपावत। अग्निशमन टीम चम्पावत द्वारा दूधपोखरा, चम्पावत क्षेत्र अंतर्गत गौशाला में लगी आग को बुझाया गया

दिनांक 2.03.2024 को जनपद चंपावत के *कोतवाली चम्पावत* क्षेत्रांतर्गत *ग्राम दुधपोखरा राकड़ी फुलारा* में गौशला में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर *कोतवाली चम्पावत में नवगठित फायर स्टेशन चम्पावत तथा फायर स्टेशन लोहाघाट* के जवानों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि *श्रीमती गीता देवी w/o let. दीवान नाथ*, के गोशाले मे आग लगी हुई थी ।फायर स्टेशन के जवानों द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए आग को *पूर्ण रूप से बुझाया गया*।मालूमात करने पर गीता देवी द्वारा बताया गया कि उसका *भतीजा (पवन नाथ)जो कि नशे का आदि* है द्वारा *गोशाले में रखी सूखी घास में आग लगायी* गई। जो कि अत्यधिक बढ़कर लकड़ी के बने गोशाले में फैल गयी है । *आग से गोशाले में बधीं 05 बकरियाँ व 01 गाय आग के धुंए से दम घुटकर मौके पर ही मर* गयी। घटनास्थल पर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा *पवन नाथ को हिरासत* में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करे