चंपावत। घाट और स्वाल के पास दो वाहनों को टक्कर मारकर भागने वाले वाहन चालक को चल्थी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिकअप यूके 05 ca 2118 के चालक ने घाट के पास अल्टो कार यूके 05 सीए3588 कार को टक्कर मार दी थी जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। कार को टक्कर मारने के बाद वह फरार हो गया आगे जाकर स्वाला के पास एक केंटर वाहन को टक्कर मारी और वहां से भी फरार हो गया । टीएसआई ज्योति प्रकाश ने इसकी सूचना सभी थाना चौकियों में दी थी और आरोपी को चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल की टीम ने उसे दबोच लिया।

More Stories
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप