April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

युवक और युवती कार में ले जा रहे थे 1.240 ग्राम चरस पुलिस ने पकड़ा

लोहाघाट। मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में एसपी अजय  गणपति   के निर्देसानुसार  क्रैकडाउन के क्रम में को थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा मरोड़ाखान लोहाघाट से 500 मीटर पहले  वाहन संख्या UK05C 69 91स्विफ्ट डिजायर  कार को चैक किया गया तो अभियुक्त  पुष्कर सिंह रावल पुत्र गुमान सिंह रावल निवासी ग्राम बौतड़ी, कमला जुकरिया पत्नी गिरीश चन्द जुकरिया निवासी ग्राम गूठ गरसाड़ी कोतवाली चम्पावत जनपद चम्पावत के कब्जे कुल 1किलो 240 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ लोहाघाट थाने में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष लोहाघाट सुरेंद्र सिह कोरंगा थानाध्यक्ष लोहाघाट, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एएनटीएफ प्रभारी सोनू सिंह बोहरा,अपर उनि धर्मेन्द्र प्रसाद थाना लोहाघाट महेन्द्र डंगवाल,प्रकाश राणा,अशोक वर्मा, रेनू पोखरिया थाना लोहाघाट

शेयर करे