July 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नेपाली मूल के व्यक्ति से 1.970 किलोग्राम चरस तथा 1.300 किग्राअफीम बरामद

चम्पावत। आदर्श चंपावत नशामुक्त चंपावत पुलिस ने NDPS बरामदगी और नशा तस्करों पर कारवाई की रची मिसालदो महिनो में अब तक 50 किलो से भी अधिक चरस, अफिम और गांजा हुआ बरामद थाना बनबसा क्षेत्र सें 1 किलो 970 ग्राम चरस व 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार। मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को *ड्रग फ्री देवभूमि* बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में  अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत के पर्यवेक्षण में* जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में दिनांक 27.2.2024 को *थाना बनबसा* क्षेत्र अन्तर्गत *भारत-नेपाल मार्ग पिल्लर नं0 805/1 से 300 मीटर भारत सीमा के अन्दर से थाना बनबसा पुलिस, SOG टीम तथा SSB बनबसा* टीम की संयुक्त चैकिंग* के दौरान *अभियुक्त बलिराम बाटा मगर उर्फ गुमान बाठा पुत्र वीर बहादुर बाटा मगर, निवासी ग्राम रयाना, थाना ढाँग, जिला ढाँग, नेपाल हाल निवासी ग्राम मनाली, थाना मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश उम्र 53 वर्ष* के कब्जे से *01.970 किलोग्राम चरस* तथा *01.300 किलोग्राम अफीम* बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को मय माल गिरफ्तार किया गया।उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध *थाना बनबसा में मु0अ0सं0 25/24 अन्तर्गत धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया है !

*अभियुक्त ने पुछताछ* मे बताया कि वह *मनाली मे किराये* पर रहता है जब वो मूल *गाँव नेपाल आता* है तो *मादक पदार्थो जैसे चरस व अफीम को नेपाल सें ले जाकर हिमाचल प्रदेश में बेचता है ।बलिराम बाटा मगर उर्फ गुमान बाटा पुत्र वीर बहादुर बाटा मगर, निवासी ग्राम रमाना, थाना ढाँग, जिला ढाँग, नेपाल राष्ट्र

हाल निवासी ग्राम मनाली, थाना मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 53 वर्ष ।

1- 01 किलो 970 ग्राम चरस
2- 01 किलो 300 ग्राम अफीम
3- 1500 रू0 भारतीय व 85 रू0 नेपाल राष्ट्र
4- 01 मोबाइल फोन रियल मी,आधार कार्ड

पुलिस टीम में

1- श्री लक्ष्मण सिह जगवाण ( थानाध्यक्ष बनबसा )

2- श्री मनीष खत्री प्रभारी SOG

-3- हे0का0 मतलूब खान SOG

4- हे0 का0 रघुनाथ गोस्वामी
5- का0 उमेश राज SOG
6- का0 अनिल कुमार

SSB बैराज बनवसा टीम

1-सहायक कमाण्डेट राम नारायण विश्वास

2- SI आरती
3- ASI प्रेम सिंह

शेयर करे

You may have missed