October 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गवर्नमेंट पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड निधि में पचास फीसदी कम कटौती की मांग उठाई

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइनजेशन की लोहाघाट में हुई बैठक में गोल्डन कार्ड से संबंधित मुद्दे उठे। इस दौरान पेंशनर्स ने प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
शनिवार को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड निधि में पचास फीसदी कम कटौतीकरने की मांग, गोल्डन कार्ड योजना से बाहर पेंशनर्स को योजना में सम्मलित करने का मौका देने, ओपीडी में शारीरिक जांच निशुल्क का शासना देश जारी करने आदि की मांग उठाई। बैठक में आर्गेनाइजेश के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने गोल्डन कार्ड से बाहर हुए पेंशनर्स के लिए पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। जिसके लिए उन्होंने सीएम का आभार जताकर अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रावत का पेंशनर्स ने शॉल ओढाकर सम्मान किया। इस दौरान संगठन में चार नए सदस्यों के जुड़ने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सीएल वर्मा, बीडी कलौनी, रमेश पाटनी, लक्ष्मी दत्त उप्रेती, प्रहलाद सिंह मेहता, आनंद सिंह ओली, मोहन चन्द्र जोशी, भरत सिंह भंडारी, कृष्ण चन्द्र पुनेठा, नाथू राम राय, केडी गड़कोटी, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, जेएस ढेक, नरेन्द्र सिंह ढेक, माघी राम, भवान गिरी, पदमा दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करे