October 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नौकरी, पेंशन की मांग पर गुरिल्ले धरने पर बैठे

Dukan Ad
Dukan Ad

नौकरी, पेंशन की मांग पर गुरिल्ले धरने पर बैठ
लोहाघाट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग पर धरने पर लोहाघाट में धरने पर बैठे। इस दौरान संगठन के सदस्य धीरज पुनेठा अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने का निर्णय लिया।
सोमवार को गांधी चौक लोहाघाट में गुरिल्ला संगठन महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। संगठन के जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा कि बीते 17 सालों में तीन बार सत्यापन की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर गुरिल्लों की मांगों को पूरा नहीं किया। जिलाध्यक्ष बगौली ने कहा कि वह लंबे समय से नौकरी, पेंशन सहित आश्रितु हित लाभ की मांग कर रहे हैं। पूर्व में मुख्यमंत्री और सचिव से वार्ता के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार एलआईयू आदि के माध्यम सत्यापन के नाम पर उनको गुमराह कर रही है। जिसमें गुरिल्लों से आधार कार्ड और फोटो मांगी जा जा रही है। लगातार सत्यापन पर गुरिल्ले भी परेशान हो गए हैं। जिलाध्यक्ष बगौली ने कहा कि इसी को देखते हुए फिर से गुरिल्ले धरने पर बैठे हैं। संगठन के सदस्य धीरज ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब वह अनशन पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर भगवत प्रसाद पांडेय,किशोर चन्द्र, कुलदीप ओली, पदमा देवी, जानकी देवी, सरस्वती देवी, नवीन ओली, हरिराज सिंह, मुकेश कुमार, जगत सिंह, गोपाल सिंह, जीवन चन्द्र जोशी, भूपाल सिंह, ललित मोहन सिंह, बलवंत सिंह,जोगा सिंह, पुष्कर सिंह, चन्द्रशेखर जोशी, बसंत सिंह, धरी राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करे