पीएचसी रेगड़ू को मिला कायाकल्प पुरस्कार
लोहाघाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगड़ू बाराकोट को उत्तराखंड कायाकल्प के तहत पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022-23 में स्वास्थ्य केन्द्र को स्वच्छता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण में चिकित्सा सुविधा में गुणवत्ता में सुधार के लिए दिया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगड़ू के फार्मासिस्ट सुरेश चन्द्र पाटनी ने बताया कि बाराकोट के दूरस्थ क्षेत्र रेगड़ू में अस्पताल स्टाफ ने सिमित साधनों के चलते अस्पताल में स्वच्छता के साथ कोरोना और मौसमी संक्रमण को रोकने में प्रभावशाली भूमिका निभाही है। जिसमें गांव के लोगों का भी सहयोग रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगड़ू को पुरस्कार मिलने पर सीएओ चम्पावत डॉ. केके अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बाराकोट डॉ. मंजीत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह मेहता, राजेश सिंह, गिरधर सिंह, राजकुमार, हयात सिंह आदि ने रेगड़ू तत्कालीन डॉ. नवोदिता रुपाली और फार्मासिस्ट सुरेश चन्द्र पाटनी के प्रयासों की सराहना की है।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार