October 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

देवदार के पेड़ काटने वालों का नहीं लगा सुराग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। आदर्श कलौनी लोहाघाट में देवदार के आठ पेड़ों काटने वाले  अज्ञात तस्कर के खिलाफ वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज किया। और मामले की जांच में जुट गई है। सरेआम पेड़ काटने वालों को अज्ञात बताया जा रहा है जबकि आबादी क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से यह खेल चल रहा था।

आदर्श कलौनी लोहाघाट में बेखौफ बन तस्करों ने देवदार के आठ पेड़ों को धराशाई कर दिया। जिसमें से कई हरे पेड़ भी शामिल थे। वन तस्करों ने बेखौफ होकर करीब पांच दिनों तक एक के बाद एक आठ पेड़ों की बलि चढ़ा दी, इसकी प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। बीते शनिवार को क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद वन महकमा और प्रशासन हरकत में आया। संयुक्त टीम ने मौके पर 12 कटे हुए गिल्टे, एक कमरे में रखी बल्ली तख्ते, लकड़ी काटने वाली मशीन को जफ्त किया गया। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि आठ देवदार पेड़ों को काटने वालों का पता लगाने के लिए पटवारी राकेश पंगरिया की ओर से थाने में तहरीर दी है। एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि राजस्व विभाग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई धर्मेंन्द्र प्रसाद कर रहे हैं।

शेयर करे