April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कर्तव्य पथ में निकलने वाली झांकी में शामिल होंगे काश्तकार उपाध्याय दंपत्ति

कर्तव्य पथ में निकलने वाली झांकी में शामिल होंगे काश्तकार उपाध्याय दंपत्ति
लोहाघाट (चंपावत)। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ में निकलने वाली झांकी में बिशुंग बुंगा फर्त्याल के युवा शिक्षित काश्तकार राकेश उपाध्याय और उनकी डिप्लोमाधारी कृषक पत्नी हेमा उपाध्याय भाग लेंगी। पर ड्राप मोर क्रॉप घटक अतंर्गत अपने क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उत्कृष्ट उपयोग करने वाले उपाध्याय दंपत्ति को झांकी में शामिल होने के लिए एनएमएमआई के नोडल अधिकारी डॉ. रतन कुमार की ओर से जारी पत्र मिला है। झांकी में भाग लेने के लिए उपाध्याय दंपत्ति शुक्रवार को लोहाघाट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मालूम हो कि उच्च शिक्षा प्राप्त उपाध्याय दंपत्ति ने निजी कंपनियों की नौकरी छोड़कर अपनी माटी से जुड़ने का निर्णय लेते हुए अपने पैतृक गांव बुंगा फर्याल में खेती किसानी का कार्य शुरू किया। जिसके तहत उन्होंने संरक्षित खेती के अलावा कीवी उत्पादन, स्ट्राबरी की खेती की। साथ ही पशुपालन के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है, आंचल डेयरी से जुड़कर उन्होंने 18 उन्नतं प्रजाति की गायें पाली हुई हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 70 लीटर दूध बेचते हैं। वर्मी कंपोस्ट तैयार कर वह रासायनिक दवाओं से दूरी बनाते हुए जैविक खादों का ही प्रयोग करते हैं। जिससे उनकी पैदावार काफी अच्छी होती है। कर्तव्यपथ में निकलने वाली रैली में शामिल होने का न्यौता मिलने पर उपाध्याय दंपत्ति काफी उत्साहित है।

शेयर करे