चंपावत।जनपद चंपावत पुलिस के 02 पुलिस अधिकारियों को मिला सेवा के आधार पर राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय* द्वारा *गणतन्त्र दिवस 2024* के अवसर पर *सेवा के आधार पर* जनपद चम्पावत के *02 पुलिस अधिकारियों* को *उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह* प्रदान किये जाने की घोषणा की गई थीं । आज दिनांक को *गणतंत्र दिवस* के अवसर पर *महामहिम राज्यपाल महोदय* द्वारा *परेड ग्राउंड देहरादून* में *उत्कृष्ट सेवा* के लिए बिपिन चंद्र पंत क्षेत्राधिकार महोदय चंपावत* को *उत्कृष्ट सेवा पदक* तथा *डीजीपी महोदय उत्तराखंड* द्वारा *पुलिस मुख्यालय देहरादून* में *सराहनीय सेवा* के लिए *अ0उ0नि0 त्रिलोक सिंह* को *सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह* प्रदान किया गया। अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* द्वारा उक्त दोनो पुलिस अधिकारियों को उक्त सम्मान मिलने पर *बधाई* दी गयी है तथा सभी से इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी है।सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) श्री राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक-* विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, चम्पावत । सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-* त्रिलोक सिंह, अ0उ0नि0स0पु0 पुलिस लाईन चम्पावत को मिला।

More Stories
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
257 करोड़ की लागत से बन रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
नेत्रदान से किसी के जीवन में लौट सकती है रोशनी, लोगों को किया जागरूक