October 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मायावती में सेवा का संबल, निशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंदों को राहत

Dukan Ad
Dukan Ad

मायावती में सेवा का संबल, निशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंदों को राहत

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार, लोहाघाट से निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ हो गया है। देश के विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराने के लिए पहले दिन उम्मीद से अधिक रोगी पहुँचे। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सालय ने लोहाघाट से निशुल्क बस सेवा भी शुरू की है। शिविर 14 अक्टूबर तक चलेंगे।

आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने शिविरों का शुभारंभ करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत किया और उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के बदले मिलने वाला आशीर्वाद ऐसी अनमोल पूंजी है, जिसे बाजार से नहीं खरीदा जा सकता।

चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज ने बताया कि मरीजों के लिए सभी दवाओं की व्यवस्था की गई है। इस बार पहली बार नेफ्रोलॉजी यानी किडनी रोग का शिविर भी लगाया गया है, जिसका संचालन डॉ दया नाथ मिश्र कर रहे हैं।

शिविरों में डॉ स्पंदन भादुरी हृदय रोग, डॉ झूमर भादुरी स्त्री रोग और डॉ सुधाकर राव चर्म रोग से संबंधित मरीजों का उपचार कर रहे हैं। सर्जन डॉ राजेश बरासिया भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

फोटो कैप्शन: मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में रोगियों का उपचार करते विशेषज्ञ चिकित्सक।

शेयर करे