October 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सूअर के आतंक से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे और तारबाड़ की मांग

Dukan Ad
Dukan Ad

सूअर के आतंक से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे और तारबाड़ की मांग

चंपावत। ग्राम पंचायत घुरचुम के बैड़ा गटला तोक में जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। जंगली सूअरों ने करीब सात नाली भूमि में उगाई गई मड़ुवा की फसल पूरी तरह नष्ट कर दी, जबकि तीन नाली भूमि में धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

प्रभावित किसान दीपक चंद्र नरियाल, माधवानंद नरियाल, बंशीधर नरियाल और केशव दत्त नरियाल ने बताया कि उनकी कुल 60 नाली कृषि भूमि है। जंगली सूअरों के लगातार आतंक से खेती करना मुश्किल हो गया है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों के अनुसार, पटवारी भगिनाखेत हीना खान ने मौके पर पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया है। किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कर जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही जंगली सूअरों से फसलों की सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में तारबाड़ कराने की मांग उठाई है।

किसानों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि उनकी फसलों को भविष्य में नुकसान से बचाया जा सके।
फोटो… राजस्व निरीक्षक खेत में फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण करते

शेयर करे