September 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आंगन क्षतिग्रस्त होने पर परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट

Dukan Ad
Dukan Ad

आंगन क्षतिग्रस्त होने पर परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट

चंपावत। ग्राम चौड़ादुमखुरी के चनोला तोक में आवासीय भवन के आंगन में गहरी दरार आने से भवन को खतरा पैदा हो गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी बीसी पंत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह कठायत और गिरधर सिंह के आवासीय भवन के आंगन के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित परिवार को एहतियातन देव सिंह कठायत के मकान में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करा दिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। प्रभावित परिवार की पी-20 प्रपत्र संबंधी कार्रवाई पूरी कर नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीडीसी सदस्य प्रकाश सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक सुनील मेहरा सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करे