बनबसा में 4 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर के पास की कार्रवाई
बनबसा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को थाना बनबसा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर, एसएसबी कैंप के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश चौधरी (28) पुत्र बिसाती डगोरा, निवासी ग्राम भगतपुर, ओड़ा नंबर 18, भीदत्त नगर पालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 75/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक दीवाना सिंह बिष्ट, एसएसबी बनबसा के उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल 176 एजाज अहमद शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है।

More Stories
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ धरना, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं : डीएम
अंडर-19 हैंडबॉल में चम्पावत की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं राज्य चैंपियन