September 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ धरना, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका
कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ धरना, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
चंपावत। एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों के बीच मतभेद का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता चंपावत बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्य गेट के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर के बहाने लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इससे जनता के मताधिकार को प्रभावित करने के साथ संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया।
कलक्ट्रेट से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व राज्य मंत्री मनोहर सिंह ढेक (मुन्ना ढेक), विमला माहरा, रंजीत अधिकारी, दिग्विजय कार्की, लोकेश पांडेय, सचिन मेहरा, आशीष बिष्ट, वीएन शर्मा, अभिषेक तड़ागी, रोहन माहरा, नीरज कालाकोटी, पवन ढेक, ललित कालाकोटी, संजय कुंवर, नीरज पांडेय, तुषार वर्मा, कमल रैंसवाल, सोनू आदि मौजूद रहे।

शेयर करे