September 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित

Dukan Ad
Dukan Ad

अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित
संवाददाता…गिरीश सिंह बिष्ट
चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग के वैकल्पिक मोटर मार्ग अमोड़ी-छतकोट में पेड़ और मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी चम्पावत विपिन चंद्र पंत मौके पर पहुंचे और स्वयं मोर्चा संभालते हुए मार्ग से पेड़ व मलबा हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों और राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने तथा आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से कार्य की जानकारी लेते हुए वाहनों का संचालन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक छत्र सिंह बोहरा, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश गहतोड़ी, जीवन सिंह रिंगवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो .. मलबे को पार करते एसडीएम चंपावत विपिन चंद्र पंत

शेयर करे