प्रधान सहायक अतुल कुमार सक्सेना का निधन, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक
लोहाघाट। राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत 47 वर्षीय अतुल कुमार सक्सेना का रविवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले चार वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे।
संगठन के अनुरोध पर उन्हें कुछ समय के लिए राइंका चारूबेटा, खटीमा में कार्योजित किया गया था। बाद में वे राइंका लोहाघाट लौट आए थे। उनके निधन से शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक की लहर है।
अतुल कुमार सक्सेना को मेहनती और ईमानदार कर्मचारी के रूप में याद किया गया। उनके निधन पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन समेत जिले के कर्मचारियों और विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

More Stories
बारिश से क्षतिग्रस्त आवास का एसडीएम ने किया निरीक्षण, राहत राशि देने के निर्देश
अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित
आर्म रेसलिंग में चंपावत पुलिस के महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य